हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी का निधन

Thursday, Jan 27, 2022 - 07:14 PM (IST)

शिमला, 27 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी का बृहस्पतिवार को ऊना जिले में निधन हो गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

वह 84 वर्ष के थे। जोशी तत्कालीन संतोखगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे, जिसे परिसीमन के बाद हरोली का नाम दिया गया था।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जोशी के परिवार को भेजे अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक ईमानदार और समर्पित नेता थे जिन्होंने हमेशा लोगों के हितों के लिए खुद को समर्पित किया।

ठाकुर ने कहा कि जोशी द्वारा लोगों के कल्याण के लिए की गई सेवाओं को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency