हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : रुझानों में मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस आगे

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 10:07 AM (IST)

शिमला, दो नवंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के लिए डाले गए मतों की मंगलवार को हो रही गणना के रुझानों में मंडी लोकसभा सीट और जुब्बल-कोटखाई एवं अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि फतेहपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिली हुई है।
मंडी संसदीय सीट पर, दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करगिल युद्ध के नायक एवं भाजपा के उम्मीदवार बिग्रेडियर (अवकाश प्राप्त) खुशाल ठाकुर से 5,755 मतों से आगे चल रही हैं।
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रोहित ठाकुर निर्दलीय उम्मीदवार चेतन सिंह ब्रागता (20,460) से 3,707 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार नीलम सेरेक को अब तक केवल 2,383 मत मिले हैं।

फतेहपुर में भाजपा के बलदेव ठाकुर कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भवानी सिंह पठानिया से 861 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। अर्की में कांग्रेस उम्मीदवार संजय, भाजपा के रतन सिंह पाल से 3,994 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा ने 2019 में मंडी और 2017 में जुब्बल-कोटखाई सीट से जीत हासिल की थी जबकि अर्की और फतेहपुर सीट कांग्रेस के हिस्से आई थी।

इन चारों सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को हुए थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News