हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में तीन पर्वतारोही लापता

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 07:45 PM (IST)

शिमला, 30 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में तीन पर्वतारोही लापता हो गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि राजस्थान के पर्वतारोही निकुंज जायसवाल और उनके दो साथी घेपान पर्वत पर लापता हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि दो अन्य की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
सिसू थाना चौकी को मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर के निवासी जायसवाल और उनके दो साथी गांव में होटल त्रिवेणी में ठहरे हुए थे।
उन्होंने कहा कि वे सोमवार को घेपान पर्वत पर चढ़ाई के लिये निकले थे और 29 जुलाई को उन्हें वापस आना था। हालांकि वे अपने गंतव्य वापस नहीं लौटे। लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News