हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया

Wednesday, Apr 21, 2021 - 01:09 AM (IST)

शिमला, 20 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास के तहत इस सप्ताह से सप्ताहांत लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया है। मंगलवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

प्रशासन ने रोजाना रात आठ बजे से सुबह छह बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगा दी है।

कांगड़ा के जिलाधिकारी राकेश प्रजापति ने सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने का आदेश जारी करते हुए कहा कि हर शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency