वीरभद्र सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 12:53 AM (IST)

शिमला, 12 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह रविवार को संक्रमित पाए गए थे।

ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
कांग्रेस के 86 वर्षीय दिग्गज नेता सोलन जिले के अर्की से विधायक हैं। ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सिंह के परिवार के सदस्यों से बातचीत की है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News