हिमाचल प्रदेश के केलांग में पारा शून्य से नीचे 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Monday, Jan 25, 2021 - 08:03 PM (IST)

शिमला, 25 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश में केलांग, कल्पा और मनाली में सोमवार को तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। यह जानकारी यहां मौसम विभाग ने दी।
शिमला मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग सबसे ठंडा स्थान बना रहा जहां तापमान शून्य से नीचे 13.1 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया।

उन्होंने कहा कि कल्पा और मनाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सिंह ने बताया कि कुफरी और डलहौजी का न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.8 और दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग केंद्र ने 31 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency