हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 08:00 PM (IST)

शिमला, 17 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के केलांग में शनिवार को तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि मनाली, डलहौजी और कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.8, 9.2 और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति जिले का केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।

राज्य में सर्वाधिक तापमान सोलन और कांगड़ा में दर्ज किया गया जो 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News