हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

Saturday, Jan 09, 2021 - 09:54 PM (IST)

शिमला, नौ जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शनिवार को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। 

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार रात 8.21 बजे भूकंप महसूस किया गया।

भूकंप का केंद्र कांगड़ा के करेरी के पूर्वोत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency