हिमाचाल प्रदेश में सेना के जवान सहित 37 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 12:43 AM (IST)

शिमला, पांच अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 37 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिनमें सेना का एक जवान भी शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,917 हो गई।

वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 13 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)आरडी धीमान ने बताया कि 37 संक्रमितों में 17 चंबा, आठ सोलन, छह उना, चार कांगड़ा और दो शिमला से हैं।

उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि कांगड़ा में लेह से लौट कर आए सेना के 33 वर्षीय जवान में संक्रमण की पुष्टि हुई है।उसे पालमपुर के पृथक केंद्र में रखा गया था।

धीमान ने बताया कि अब तक राज्य में 1,762 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 26 संक्रमितों ने राज्य से पलायन किया है।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 1,114 मरीजों का उपचार चल रहा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News