हिमाचल के डीजीपी ने कोविड-19 एकजुटता प्रतिक्रिया कोष के फर्जी लिंक को लेकर लोगों को सतर्क किया

Friday, Apr 10, 2020 - 07:03 PM (IST)

शिमला, 10 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सीताराम मार्डी ने शुक्रवार को कोविड-19 एकजुटता प्रतिक्रिया कोष के नाम पर भेजे जा रहे फर्जी लिंक को लेकर शुक्रवार को लोगों को सतर्क किया।

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘यह बेहतर होगा कि आप किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेकर ही कोविड-19 एकजुटता प्रतिक्रिया कोष में दान दें।’’
इस बीच, पुलिस अधीक्षक (कानून व्यवस्था) कुशल शर्मा ने कहा कि राज्य में तबलीगी जमात के कुल 684 सदस्यों और उनके 351 संपर्कों की पहचान कर उन्हें पृथक किया गया है।’’
उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने और यात्रा विवरण जानबूझकर छिपाने के आरोप में तबलीगी जमात के 97 सदस्यों के खिलाफ 20 प्राथमिकी दर्ज की गई।

लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में राज्य में कुल 630 प्राथमिकी दर्ज की गई और 519 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Edited By

PTI News Agency