HRTC में 5 अधिकारी पदोन्नत, 314 अनुबंध कर्मियाें काे नियमिती का ताेहफा

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 05:25 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कोरोना संकट के बीच अधिकारियों व कर्मचारियों को तोहफा दिया है। निगम प्रबंधन ने 2 क्षेत्रीय प्रबंधक, 1 प्रबंधक (तकनीकी) तथा 2 ट्रैफि क प्रबंधकों को पदोन्नत किया है। इसके अतिरिक्त 314 अनुबंध कर्मचारी, जिनमें 56 जेओए आईटी, 202 चालक, 15 परिचालक, 8 तकनीकी स्टाफ  और 33 वाशर ब्वॉयज को नियमित किया है।

परिवहन मंत्री गोविंद ङ्क्षसह ठाकुर ने एचआरटीसी के पदोन्नत और नियमित हुए कर्मचारियों को बधाई दी है। वहीं हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने भी सरकार का आभार प्रकट किया है और आशा जताई है कि पीस मील कर्मचारियों के लिए बनाई गई नीति को भी प्रदेश सरकार की मंजूरी शीघ्र ही मिल जाएगी, जिसके लिए निगम प्रबंधन द्वारा सभी जरूरी ऑपचारिकताएं पूरी कर मामला पुन: सरकार को भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News