KCCB में वर्षों से लंबित प्रमोशन व प्लेसमैंट बहाल, 926 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला तोहफा

Saturday, Jan 21, 2023 - 07:40 PM (IST)

हमीरपुर (गौरी): कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने करीब 926 प्रमोशन व प्लेसमैंट कर अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। पिछले 5 वर्षों से ये प्रमोशन लंबित पड़ी थी, जिसमें महाप्रबंधक से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारी शामिल थे। बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा कांगडा बैंक के लगभग 926 कर्मियों की पदोन्नति एवं प्लेसमैंट की गई है जोकि काफी समय से लम्बित चली हुई थी।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल में न तो कर्मचारियों की प्रमोशन कर पाई और न ही नई भर्तियां कर सकी। बैंक का अध्यक्ष बनने के बाद उनके ध्यान में मामला आया तो उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा था, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमोशन व प्लेसमैंट दी। उन्होंने कहा कि अब अगले वित्तीय वर्ष से नई भर्तियां भी की जाएंगी।

एनपीए के सम्दर्भ में उन्होंने कहा कि कांगड़ा बैंक का एनपीए 33 प्रतिशत से 28 प्रतिशत हो गया है तथा नोटबंदी और कोरोना काल में सभी बैंकों का एनपीए बढ़ा था। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा इस आपातकाल में भी बेहतर सेवाएं दी गई हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay