कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में प्राध्यापकों की हड़ताल, शैक्षणिक गतिविधियां ठप्प

Wednesday, May 18, 2022 - 04:53 PM (IST)

7वें यूजीसी वेतनमान को तत्काल जारी करने की मांग कर रहे प्राध्यापक
पालमपुर (भृगु): कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों द्वारा हड़ताल पर जाने के कारण शैक्षणिक गतिविधियां ठप्प हो गई हैं, वहीं विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी बाधित हुई हैं। प्राध्यापक 7वें यूजीसी वेतनमान को तत्काल जारी करने की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय प्राध्यापक संघ हपोटा तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय शिक्षक संघ वासता द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक कार्य रोक कर अपना विरोध व्यक्त किया गया।

दोनों संघों ने 1 सप्ताह तक शैक्षणिक गतिविधियों तथा परीक्षाओं से दूरी बनाने का निर्णय लिया है, ऐसे में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां तथा परीक्षाएं प्रभावित रहेंगी। उधर, दोनों प्राध्यापक संघों ने चेतावनी दी है कि यदि 1 सप्ताह तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो उसके बाद शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ शोध, प्रसार तथा अन्य सभी गतिविधियों को रोक दिया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अध्यापकों के वेतनमान का निर्णय प्रदेश सरकार ने लेना है। ज्यों ही निर्णय लिया जाएगा, विश्वविद्यालय निर्णय लागू करने के लिए देरी नहीं करेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay