हिमाचल से राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार ने ली शपथ

punjabkesari.in Tuesday, Apr 05, 2022 - 04:02 PM (IST)

नई दिल्लीः हिमाचल से राज्यसभा  के नव निर्वाचित  सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर  सिकंदर कुमार ने आज राज्यसभा के सदस्य के रूप में  राष्ट्रभाषा  हिंदी  में शपथ ली। राज्यसभा  के सभापति और उपराष्ट्रपति  श्री  एम वेंकैया  नायडू  की मौजूदगी में  उन्होंने  जब  आज सदन में शपथ ग्रहण की तो पूरे  सदन ने उनका कर्तल ध्वनि से स्वागत किया।

PunjabKesari


इस अवसर पर  संसद परिसर में  सांसद  प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर  कुमार की माता प्रभा देवी , धर्मपत्नी ज्योति , पुत्र निखलेश कुमार और सौरभ बागोड़ा भी  शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। बता दें कि  प्रोफेसर  डॉक्टर   सिकंदर  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं और निर्विरोध चुने गए हैं।   वहीं हिमाचल प्रदेश सोशल बॉडीज फेडरेशन के अध्यक्ष आर.के. शर्मा  ने प्रोफेसर डॉक्टर सिकन्दर कुमार को बधाई दी । 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News