प्राइवेट स्कूलों को भी लगानी होगी सैनेटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन

Sunday, Jul 21, 2019 - 11:23 AM (IST)

धर्मशाला : जिला के प्राइवेट स्कूलों को भी सरकारी स्कूलों की भांति सैनेटरी नैपकिन वैंङ्क्षडग मशीन लगानी होगी। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा कांगड़ा की ओर से प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों व मुख्याध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उक्त स्कूलों को इस संदर्भ में एक सप्ताह के भीतर जानकारी भी शिक्षा विभाग को देनी होगी। यदि प्राइवेट स्कूलों द्वारा यह सैनेटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन नहीं लगाई जाती है तो प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों को सैनेटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बाद कुछ सरकारी स्कूलों ने यह लगा ली थीं तो कुछ की प्रक्रिया जारी है। अब प्राइवेट स्कूलों को भी यह मशीन लगानी होंगी। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए पैसा नहीं दिया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों को अपने पैसे से यह नैपकिन मशीन लगानी होगी। एक सप्ताह के भीतर उक्त मशीन की रिपोर्ट फोटो सहित कार्यालय में विशेष संदेशवाहक द्वारा एक सप्ताह के भीतर जमा करवानी होगी।

kirti