निजी स्कूल व उद्योग के बिजली- पानी के कनैक्शन काटने के आदेश जारी

Wednesday, Jul 11, 2018 - 10:26 AM (IST)

बी.बी.एन. : अवैध निर्माण करने पर बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बी.बी.एन.डी.ए.) ने एक निजी स्कूल व एक उद्योग के बिजली-पानी के कनैक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। उक्त निजी स्कूल व उद्योग को बी.बी.एन.डी.ए. ने अवैध निर्माण को गिराने के नोटिस भी दिए थे लेकिन इन्होंने अवैध निर्माण को नहीं गिराया जिसके बाद अब यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार गांव बेली खोल खरूणी में स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधन द्वारा अवैध निर्माण किया गया है लेकिन स्कूल प्रबंधन ने नोटिस मिलने के बावजूद भी इस अवैध निर्माण को नहीं गिराया। इसी तरह गांव कुंजाल-बरोटीवाला में स्थित एक उद्योग द्वारा भी सेटबैक एरिया में अवैध निर्माण किया गया था लेकिन उद्योग प्रबंधन ने नोटिस मिलने के बावजूद भी इस अवैध निर्माण को नहीं गिराया। बी.बी.एन.डी.ए. के अतिरिक्त सी.ई.ओ. राजीव कुमार ने बताया कि निजी स्कूल व उद्योग में अवैध निर्माण किया गया है जिसको गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे लेकिन अवैध निर्माण को नहीं गिराया गया। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता बद्दी व आई.पी.एच. के अधिशासी अभियंता नालागढ़ को निजी स्कूल व उद्योग का बिजली-पानी के कनैक्शन काटने के आदेश दे दिए हैं। 
 

kirti