औट टनल में ओवरटेक करते क्रेन से टकराई प्राइवेट बस, 9 लोग घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 10:25 PM (IST)

पंडोह (ब्यूरो): औट टनल में बस और क्रेन के बीच टक्कर होने से 9 लोग घायल हो गए हैं। हादसा मंगलवार शाम करीब सवा 4 बजे हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक निजी बस मंडी से कुल्लू जा रही थी। जैसे ही यह बस औट टनल में पहुंची तो दूसरी तरफ से आ रही क्रेन को टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है। इस हादसे में बस के चालक और परिचालक सहित क्रेन का परिचालक भी घायल हो गए हैं जबकि 6 सवारियों को चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए कुल्लू में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के कारण औट टनल में ट्रैफिक करीब एक घंटे तक बाधित रहा। औट थाना प्रभारी इंस्पैक्टर ललित महंत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में ये हुए घायल

  • कर्म सिंह (52) पुत्र चुहडू राम निवासी पनारसा तहसील औट मंडी।
  • श्याम चन्द (33) पुत्र सांगत राम निवासी सिरड तहसील मनाली।
  • धरी लाल पुत्र (54) अमि चन्द निवासी ओलर तहसील कुल्लू।
  • सुनील कुमार (42) पुत्र किशोरी लाल जिला कांगड़ा।
  • देविंदर कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी नागनी तहसील बंजार।
  • राजेंदर कुमार पुत्र बकसी राम निवासी देवगांव तहसील खुंडियां कांगड़ा।
  • अनीता शर्मा पत्नी रमेश चन्द्र निवासी भट्वाहन तहसील खुंडियां कांगड़ा।
  • श्वेता पुत्री हरी सिंह निवासी हिरनी तहसील कुल्लू।
  • रूचि पुत्री संजीव कुमार निवासी जवानी रोपा तहसील कुल्लू।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News