पुलिस की बड़ी सफलता, अस्पताल से फरार कैदी 6 घंटों में दबोचा

Saturday, Jan 27, 2018 - 06:59 PM (IST)

शिमला (राजीव): शिमला दीनदयाल क्षेत्रीय अस्पताल से फरार हुए कैदी सुनील को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त कैदी को कृष्णानगर इलाके से देर शाम को पकड़ा है। बता दें कि उक्त कैदी को बीमारी के चलते अस्पताल में इलाज के लिए लायागया था। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकला था। उक्त कैदी को पुलिस ने 6 घंटे में धर दबोचा है। उक्त कैदी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहज कंडाघाट जेल में सजा काट रहा है।