गोवा के मछली बाजार में दबोचा कंडा जेल का फरार कैदी

Thursday, Nov 23, 2017 - 07:52 PM (IST)

शिमला: कंडा जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा फरार कैदी गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की कार्रवाई में कैदी की उसके मोबाइल के आधार पर गोवा में पाई गई। ऐसे में कैदी को पकडऩे के लिए शिमला पुलिस की एक टीम गोवा रवाना की गई थी। टीम में तीन पुलिस के जवान शामिल थे। गोवा की पुलिस शिमला पुलिस के संपर्क में थी। गौर है कि कैदी शिमला के पुराना बस स्टैंड से गायब हुआ था। पुलिस ने कैदी दर्शन कुमार के खिलाफ लुकआऊट नोटिस भी जारी किया था।

काट रहा था आजीवन कैद की सजा
कैदी जेल के बेकरी उत्पाद शिमला में बेचता था। हिमाचल पुलिस ने कैदी को ढूंढने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की।  जानकारी के मुताबिक कैदी शिमला के कृष्णानगर का रहने वाला है और कंडा जेल में हत्या के जुर्म में 2012 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

कलुंगुट मछली बाजार में था कैदी
एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि कंडा जेल कैदी दर्शन कुमार को गोवा के कलंगुट मछली बाजार से गिरफ्तार किया गया है। इसे पकडऩे के लिए शिमला से पुलिस टीम गई हुई थी। पुलिस टीम ने बताया कि कैदी गोवा से भी भागने की फिराक में था। पुलिस दर्शन कुमार की छह दिन से ढूंढ रही थी।