प्रिंसिपल मर्डर केस: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटपाट बताई जा रही हत्या की वजह (Video)

Wednesday, Aug 22, 2018 - 04:24 PM (IST)

बद्दी (आदित्य): निजी स्कूल प्रिंसिपल मर्डर मामले में बद्दी पुलिस ने मुख्य आरोपियों गुरदेव और नरेंदर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अबतक कुल मिलाकर 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस के अनुसार यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी। इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पहले तीन महीने तक रेकी की थी। जबकि पुलिस अभी तक आरोपियों से कोई रिकवरी नहीं कर सकी है। 

वहीं पुलिस के अनुसार लूटा का सारा प्लान स्थानीय निवासी गुरदेव और नरेंदर ने बनाया था। आरोपी नरेंदर का प्रिंसिपल भगतराम सैणी के घर आना जाना था और वही सारी जानकरी अपने साथियों को दे रहा था। जो चार सदस्य बाहर के थे उन्हें गुरदेव के जिम में ठहराया गया था। पुलिस के अनुसार जांच आगे बढऩे के साथ कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Ekta