प्राकृतिक खेती पर प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किए सूबे के किसान, कृषि मंत्री ने जताया पीएम का आभार

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 04:16 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती विधि के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती प्री-बाईब्रेंट गुजरात समिट के अंतिम दिन प्रदेश के किसानों को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश के करीब 72000 किसान वर्चुअल तरीके से समिट में जुड़े थे। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जुड़े। समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को उनकी आय बढ़ाने के संबंध में अहम टिप्स भी दिए। जबकि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रासायनिक खेती की बजाय जैविक खेती को तरजीह देने की भी किसानों से अपील की। 

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती विधि के तहत वीरवार को प्राकृतिक खेती प्री वाइब्रेंट गुजरात समिट के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से वर्चुअल संवाद स्थापित किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को रासायनिक खेती की बजाय वर्चुअल खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के मुकाबले जैविक खेती कई मामलों में किसानों के लिए और उसके साथ-साथ देश के नागरिकों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के करीब 72000 किसानों को संबोधित भी किया। इस दौरान कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर भी इस कार्यक्रम से जुड़े थे। समिट के बाद हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के साथ विशेष संवाद स्थापित करने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब देश का प्रधानमंत्री किसानों के साथ संवाद स्थापित कर रहा है। इसे एक तरफ जहां किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं दूसरी तरफ किसान भी अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा कर पा रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News