राज्यपाल ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से मांगा सरकारी व निजी स्कूलों का ब्यौरा

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 11:58 PM (IST)

शिमला (प्रीति): हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से शनिवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एग्जामिनेशन, असैसमैंट और इवैल्यूएशन मेें किए गए नए प्रावधानों के बारे में अवगत करवाया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष से प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों का ब्यौरा मांगा है। इन स्कूलों में कितने विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें छात्र कितने और छात्राएं कितनी हैं। इसकी जानकारी मांगी गई है। अध्यक्ष ने कहा कि दो-तीन दिन में बोर्ड द्वारा यह तमाम जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएंगी।

नई नीति में शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों पर भी फोकस

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि नई नीति में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी फोकस किया गया है। 50 में से 25 अंक शैक्षणिक के होंगे जबकि बाकी के 25 अंक विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों के दिए जाएंगे। इसके अलावा इस बार 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा की परीक्षा साल में दो बार होगी। नवम्बर और मार्च माह में बोर्ड उक्त कक्षाओं की परीक्षा लेगा। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष ने और भी कई जानकारियां राज्यपाल से सांझी कीं। उन्होंने बताया कि पांचवीं, आठवीं, तीसरी कक्षा के प्रश्न पत्र बोर्ड तैयार करेगा।

जल्द जारी की जाएगी अधिसूचना

स्कूल शिक्षा बोर्ड एग्जामिनेशन, असैसमैंट और इवैल्यूएशन में किए गए बदलाव की जल्द अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद से प्रदेश में परीक्षाओं, मूल्यांकन में बदलाव होंगे। बोर्ड ने पहले ही सरकार को इसका ड्राफ्ट सौंप दिया था। सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब बोर्ड इसे लागू करने जा रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News