धूमल पर सुजानपुर से चुनाव लड़ने का बढ़ा दबाव, लाेग पिछली गलती सुधारने का मांग रहे माैका

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 04:10 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष समीरपुर में हर रोज दर्जनों लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा में शामिल होते ही वे धूमल से कह रहे हैं कि आप सुजानपुर से 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ो और उन्हें पिछली गलती सुधारने का एक मौका दे दो। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझ रहे हैं तथा उनकी हर बात मानने का भी उन्हें आश्वासन दे रहे हैं, जिसके बाद भाजपा में शामिल हो रहे लोग धूमल से मिलने उनके घर समीरपुर जा रहे हैं। समीरपुर में ऐसा दृश्य देखकर हर कोई हैरान है।

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष 4 परिवार कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी का पटका खुद ही पहना। भाजपा का पटका पहनते हुए उन्होंने मांग रख दी कि धूमल साहब आप आगामी विधानसभा चुनाव सुजानपुर से लड़ो और उन्हें गलती सुधारने का मौका दो। भाजपा में सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, रणजीत सिंह चौहान व सौरभ सहित अन्य लोग शामिल हुए।

वहीं लाहड्डी गांव के मनोज कुमार व सुमना देवी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री राजीव कुमार और ग्राम पंचायत पौहज के उपप्रधान चमेल सिंह की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। वहीं भाजपा में शामिल होने वाले तमाम परिवारों के सदस्यों का पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News