अनुराग ठाकुर की जीत पर धूमल ने जताया मतदाताओं का आभार, कांग्रेस को दी ये सलाह (Video)

Friday, May 24, 2019 - 05:41 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): पूर्व सी.एम. प्रेम कुमार धूमल ने अनुराग ठाकुर को दिलाई जीत पर प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सफलता मिली है जोकि ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मोदी के 5 साल का कार्यकाल शानदार रहा है और प्रदेश सरकार ने बढिय़ा से काम किया है, जिससे आज नतीजा सबके सामने आया है। बतौर पिता उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अनुराग ठाकुर ईमानदारी से काम करते रहे हैं और आगे भी वैसे ही करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सेवा करने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि परिवार का नाम ऊंचा करने के लिए संगठन और सरकार के साथ बढिय़ा काम करें।

कांग्रेस को आत्म चिंतन करने के बाद ही मिल सकती है राहत

पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह के बयान पर धूमल ने कहा कि सदा कोई नहीं रहता है और समय बीतने पर परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्म विवेचन करने की जरूरत है कि कमी कहां रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्म चिंतन करने के बाद ही राहत मिल सकती है।

जनता की उम्मीदें ज्यादा, चुने हुए प्रतिनिधियों को करना होगा ज्यादा काम

वहीं हिमाचल की सभी सीटों पर मिले बढ़े हुए मार्जन पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इतना बड़ा मार्जन नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि सारे उम्मीदवार 3 लाख से ज्यादा मतों से जीते हैं, जिस कारण जनता की उम्मीदें भी ज्यादा हैं। इस कारण चुने हुए प्रतिनिधियों को ज्यादा काम करना होगा।

Vijay