धूमल ने किया दावा, बोले-2022 में रिपीट होगी भाजपा सरकार

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 10:54 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी दल की सरकार निरंतर दूसरी बार प्रदेश में सत्तासीन नहीं हुई है परंतु इस बार भाजपा विधानसभा चुनाव में नया इतिहास रचेगी। गुरु पूर्णिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल अपने गुरु से आशीर्वाद लेने कंडबाड़ी आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने अपने गुरु के सान्निध्य में कुछ समय व्यतीत किया।

प्रदेश में रेलवे के विस्तार पर हो रहा कार्य

पत्रकारों के सवालों का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेलवे के विस्तार पर कार्य हो रहा है तथा बिलासपुर-मंडी-कुल्लू-लेह तक रेल का विस्तारीकरण न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है अपितु पर्यटन तथा पर्यावरण की दृष्टि से भी यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस ओर सरकार ध्यान दे रही है तथा इसे राष्ट्रीय प्रोजैक्ट के रूप में पूरा करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बिलासपुर में भू-अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है।

अनुराग को केंद्र में कैबिनेट रैंक का दर्जा मिलना सौभाग्य की बात

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का कार्य भी हो रहा है तथा इसके लिए केंद्र सरकार से भरपूर धन मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि युवावस्था में अनुराग ठाकुर को केंद्र में कैबिनेट रैंक का दर्जा मिलना एक सौभाग्य की बात है। पार्टी का कार्यकर्ता अपने परिश्रम के आधार पर प्रधानमंत्री की नजरों पर खरा उतरा है, यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News