BJP ने सुधारी कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल: धूमल

Monday, Aug 05, 2019 - 05:17 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने धारा-370 व धारा-35ए हटाए जाने और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम दिन है। धूमल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा की गई एक ऐतिहासिक भूल को सुधारते हुए प्रधानमंत्री ने देश की जनता से किए वायदे को न केवल पूरा किया बल्कि अखण्ड भारत के निर्माण की नींव रख दी है। 

धूमल ने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार ने देश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के कदमों पर चलते हुए गृह मंत्री ने कश्मीर से धारा-370 खत्म करके देश की जनता की आकांक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरे हैं। कांग्रेस ने 70 वर्ष पहले जो ऐतिहासिक गलती की थी, इस निर्णय के द्वारा उस गलती को सुधारा है। उन्होंने कहा कि धारा-370 व धारा- 35ए के कारण कश्मीर देश के साथ नहीं मिल पाता था मगर अब पूरा भारत एक हुआ है भारत की अखण्डता एक हुई है।


 

Ekta