जज्बे को सलाम, 4 फीट बर्फ में 29 KM पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला

Friday, Jan 25, 2019 - 12:30 PM (IST)

चंबा: हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को सफर करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी में बर्फबारी लोगों पर भारी पड़ रही है। यहां 4 फीट बर्फ के बीच 29 KM पैदल चलकर एक गर्भवती महिला अस्पताल पहुंची। बता दें कि अस्पताल किलाड़ कुमार पंचायत से 29 किमी की दूरी पर स्थित है। वहीं हर कोई महिला के जज्बे को सलाम कर रहा है।


लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि पांगी को इस तरह की कठिन परिस्थितियों में उन्हें विशेष सुविधाएं दी जाए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नेशनल हाईवे समेत 600 सड़कें बंद हो गई हैं। एचआरटीसी की बसें और कई अन्य छोटे बड़े वाहन सड़कों पर फंस गए हैं। सभी जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है।

 

Ekta