सोनिया से मिलकर लौटी प्रतिभा सिंह का जगह-जगह स्वागत, पांच मई को होगा अभिनंदन कार्यक्रम

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 10:45 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश कमेटी के सदस्य आज (सोमवार) चीफ प्रतिभा सिंह का स्वागत जोरदार करेंगे। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात दौरान प्रतिभा सिंह दिल्ली से  शिमला लौट रही है। इस दौरान शिमला तक कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
जानकारी के अनुसार प्रतिभा सिंह सुबह परवाणु के TTR चौंक पहुंचेगी। जाबली में उनका स्वागत किया जाएगा । 10: 45 मिनट पर धर्मपुर , 11 बजे कुमारहट्टी, 11:15 मिनट पर सोलन का पुराना बस अड्डा , 11:45 पर कंडाघाट, 12:45 बजे शोघी और 12:45 शिमला के संकट मोचन में उनका स्वागत कार्यक्रम तय है।  स्वागत समारोह दौरान कांग्रेस पार्टी शक्ति प्रदर्शन करेगी । 5 मई को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का अभिनंदन समारोह रखा गया है। इसी दिन ही प्रतिभा सिंह  ने पदभार भी ग्रहण करना है। इसमें कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News