प्रतिभा सिंह की दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, चुनाव में उतरने की संभावना बढ़ी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 11:52 PM (IST)

शिमला (राक्टा): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद पहली दफा पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह अपने पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ मंगलवार को दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। हालांकि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों शिमला में है लेकिन इस बीच प्रतिभा सिंह अचानक दिल्ली रवाना हुईं। दोपहर बाद जैसे ही प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह के दिल्ली में होने की बात सामने आई तो प्रदेश कांग्रेस नेताओं के बीच भी हलचल मच गई और चर्चाओं का दौर गरम रहा। दोनो ने पहले एआईसीसी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुुलाकात की। उसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय सचिव रणदीप सिंह सुर्जेवाला से मिले, ऐसे में प्रतिभा सिंह के आगामी उपचुनाव को लेकर मैदान में उतरने की संभावना भी बढ़ गई है।

सुखराम परिवार भी सक्रिय 

मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम भी अपने पोते आश्रय शर्मा के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस आश्रय शर्मा को प्रत्याशी बना चुकी है लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

टिकट की कोई महत्वकांक्षा नहीं : विक्रमादित्य सिंह

वहीं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि टिकट की कोई महत्वकांक्षा नहीं है और न ही इसके लिए कोई दावेदारी जताई गई है। टिकट के लिए अपलाई नहीं किया जाएगा। यदि हाईकमान कहेगा तो ही पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News