पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, पेपर बेचा गया था : प्रतिभा सिंह

Tuesday, Nov 01, 2022 - 05:29 PM (IST)

बरठीं (देसराज): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर जिला के बरठीं-गुड़गांव चौक पर जनसभा करते हुए जयराम सरकार पर अनेक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, असलियत यह है कि पेपर बेचा गया था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया बल्कि सच्चाई यह है कि प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के 1 माह बाद महिलाओं को 1500-1500 रुपए महीने के दिए जाएंगे व गलत ढंग से बरठीं में लगाए गए डिवाइडर व्यापारियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए सरकार बनते ही हटा दिए जाएंगे। प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र से किसी का टिकट काटा नहीं गया बल्कि समीकरणों को ध्यान में रखते हुए युवा प्रत्याशी विवेक कुमार को टिकट दिया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay