चम्बावासियों ध्यान दें! 22 मई काे लगने जा रहा Power Cut, यहां देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट
punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 03:29 PM (IST)
चम्बा (ब्यूरो): चम्बा शहर और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। विद्युत उपमंडल चम्बा के तहत 33/11 केवी फीडरों की आवश्यक मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 22 मई को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली बोर्ड चम्बा के एसडीओ तेजू राम ने दी। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा कार्य पूर्ण होने तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि सीटी-1 फीडर के अंतर्गत सुल्तानपुर, ओबड़ी, माई का बाग, सरोड़ी, जोत की कोठी, रूफला, घांघनी, चंबी, इंडस्ट्रियल एरिया, बालू, तड़ोली, परेल, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, शीतला ब्रिज, एचआरटीसी वर्कशॉप, लोअर व अप्पर जुलाहकड़ी, भरमौर चौक, मुगला तथा हरदासपुरा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सीटी-2 फीडर के तहत हटनाला, शॉपिंग कॉम्प्लैक्स, बनगोटू, चमेसनी, अप्पर कसाकड़ा, सर्किट हाऊस, कोर्ट कॉम्प्लैक्स, डीसी कार्यालय, आईटीआई कॉलेज, भियोड़ कॉलोनी तथा बन्नू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार पक्काटाला फीडर के अंतर्गत पक्का टाला, मेडिकल कॉलेज, जनसाली, रामगढ़, मोहल्ला कश्मीरी, मोहल्ला चरपट एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत कट रहेगा। रजेरा फीडर के तहत मुगला, करियां, भरियां कोठी, जिल्लो, रजेरा, वैली, भागियार, धनोता, गुड्डा, संगेड़ और कालका क्षेत्र प्रभावित होंगे। राजनोन फीडर के अंतर्गत सुराड़ा, चौंतड़ा, टीवी वार्ड, धड़ोग, हरदासपुरा व हरदासपुरा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
खजियार फीडर के तहत मंगला, साच, खजियार, गेट, बसोदन, तलाई, टपुण, सरोड़ी, द्रमण, मियाड़गला तथा बेदन रठियार क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सरोल फीडर के अंतर्गत सरोल, घोल्टी, भद्रम, सिद्धपुरा, नखली, राजपुरा, मेडिकल कॉलेज, तड़ोली एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
कियाणी फीडर के तहत फोलगत, नानू, भगरोता, ब्रटा, अप्पर घोल्टी, फाट, रोडी, कलोता, सेई तथा पलुईं क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त 33 केवी मरेडी फीडर के अंतर्गत सिल्लाघ्राट, लंजी, बरोर, साहो, प्लयूर, चमिणू, जडेरा, उटीप, सेरी, ककियां, काकडोलु, भुज्जा तथा जुम्हार क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एसडीओ तेजू राम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रखरखाव कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

