कसौली गोलीकांड : IGMC में 2 घंटे तक चला महिला अधिकारी के शव का पोस्टमार्टम

Wednesday, May 02, 2018 - 08:13 PM (IST)

शिमला: कसौली गोलीकांड मामले में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच महिला अधिकारी के शव का पोस्टमार्टम आई.जी.एम.सी. में करवाया है। महिला अधिकारी के शव को पुलिस बुधवार को आई.जी.एम.सी. लाई, जहां ठीक 12 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ, जो 2 बजे तक चला। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने में 2 घंटे का समय लगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लगता है। हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सोलन में नहीं करवाया है। कड़ी सुरक्षा के बीच शव को आई.जी.एम.सी. लाया गया था। 


आरोपी ने चलाईं थीं 3 गोलियां
बता दें कि बीते मंगलवार 1 मई, 2018 को दोपहर लगभग 2.35 बजे विजय सिंह पुत्र राम सरन जो नारायणी गैस्ट हाऊस कसौली रोड मांडो मटकांडा का मालिक है, उसने टीम नंबर 1 के सदस्यों पर 3 गोलियां चलाईं, जिसमें शैल बाला सहायक टाऊन कंट्री प्लानर की मृत्यु हो गई और लोक निर्माण विभाग का एक कर्मचारी गुलाब सिंह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेजा गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद महिला अधिकारी के शव को उनके गांव ले जाया गया। 

Vijay