घर से शव लाकर पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम, ऐसे हुआ था हादसा

Thursday, May 24, 2018 - 11:31 AM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा में देर रात एक व्यक्ति को पेड़ से गिरने के बाद गंभीर हालत में उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। इस पर उसके परिजनों को पता नहीं था कि शव का पोस्टमार्टम होना है वह उसको वापस घर ले गए। पुलिस के अनुसार शाम 7:30 बजे यह घटना हुई, जब वह पीपल पेड़ पर पत्ते लेने चढ़ा था और उसका चाचा नीचे खड़ा था। उसके चाचा ने पुलिस को बताया कि वह काफी ऊंचाई से गिरा था। 


डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी कि एक शव को उसके परिजन वापस ले गए हैं। वीरवार सुबह पुलिस ने घर से शव को लाकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला लाया। थाना प्रभारी शाहपुर गंभीर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के पास जब घायल पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके कारण उसका पोस्टमार्टम करवाना अनिवार्य था। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अकेला कमाने वाला था और उसके बेटे ने आई.टी.आई. की है जबकि 2 लड़कियों में से केवल एक की शादी हुई है। इससे परिवार पर मुसीबत का पहाड़ आ पड़ा है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।  
 

Ekta