PTC डरोह में तैनात डाक्टर ने दिया रिजाइन

Friday, Jul 20, 2018 - 10:50 AM (IST)

 

डरोह : पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डाक्टर आंचल राणा अब भारतीय सेना में बतौर कमीशंड ऑफिसर सेवाएं देंगी। वीरवार को आंचल राणा ने अपना रिजाइन विभाग को सौंपा। आंचल राणा भवारना की निवासी हैं और पिछले करीब 3 महीनों से पी.टी.सी. डरोह में अपनी सेवाएं दे रही थीं। टांडा मैडीकल कालेज से वर्ष 2017 में आंचल ने एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई पूरी कर पी.टी.सी. डरोह में अपनी पहली ज्वाइङ्क्षनग दी थी। 3 महीने के उपरांत ही उनका चयन भारतीय सेना के कमीशन के लिए हुआ है। डा. आंचल ने बताया कि भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर देश सेवा करना ही मेरा सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है।

kirti