एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम, हिमाचल मेेंं 3 दिन तक बारिश की संभावना

Sunday, Oct 14, 2018 - 08:20 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होगा। 3 दिन तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के बाद 16 अक्तूबर से बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हंै। प्रदेश भर के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों सहित मध्यम व मैदानी इलाकों में आने वाले 3 दिन तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाएं व्यक्त की हैं। बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंडक का दौर भी दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 लेकर 3 डिग्री तक चल रहे हैं। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, चम्बा व कुल्लू सहित किन्नौर में न्यूनतम तापमान के चलते अधिक ठंड पड़ रही है।

राजधानी शिमला में बीते 3 दिनों के मुकाबले 3 से 4 डिग्री सैल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां बीते 2 रोज पहले शिमला का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सैल्सियस था, वहीं पर अब यह तापमान 20 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की है। रविवार को शिमला में न्यूनतम तापमान जहां पर 10 डिग्री सैल्सियस रहा, वहीं पर अधिक त्तम तापमान बीते रोज के मुकाबले एक डिग्री गिरकर 19.9 डिग्री दर्ज किया गया।

इसी तरह सुन्दरनगर में न्यूनतम 9.8, 26.9 रहा। इसी तरह भुंतर, 8.8 व अधिकतम 26.8 रहा। इसी तरह धर्मशाला में 14.2, व 23.4, ऊना में 13.7, 31.4, पालमपुर, में 10.2,  23.5 डिग्री सैल्सियस रहा। इसके साथ ही मनाली में एक डिग्री नीचे 3.0, व 19.0 डिग्री सैल्सियस रहा।

Vijay