गरीब महिला की रेहड़ी जलकर राख, अब कैसे चलेगा परिवार का खर्चा

Friday, Apr 27, 2018 - 11:17 AM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन के बाईपास पर शुक्रवार सुबह एक गरीब महिला की रेहड़ी जल गई। आग लगने से रेहड़ी पर रखा सारा सामान जल गया। सूत्रों की मानें तो रेहड़ी के पास कूड़े को जलाने के लिए आग लगाई गई थी और यह आग फैलते-फैलते रेहड़ी तक जा पहुंची।


इस घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। विभाग के पहुंचने से पहले रेहड़ी जल चुकी थी।


जिस गरीब महिला की रेहड़ी जली है वह दिन-रात कड़ी मेहनत कर परिवार का भरण पोषण करती थी। यही रेहड़ी ही उसकी कमाई का जरिया था। लेकिन अब वो भी नहीं रहा। दमकल विभाग के अधिकारी सुभाष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचे और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रेहड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं 50 हजार का नुकसान हुआ है।

Ekta