विक्रमादित्य का सियासी हमला, कहा-देवी-देवताओं के नाम पर राजनीति करते हैं महेश्वर

Sunday, Aug 20, 2017 - 12:47 AM (IST)

कुल्लू: यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य विंह ने कुल्लू सदर हलके से भाजपा विधायक महेश्वर सिंह पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि महेश्वर सिंह देवी-देवताओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उनके इस ढोंग को एक्सपोज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म को बचाने का ठेका जैसा भाजपाइयों ने ही ले रखा है। भाजपा साम्प्रदायिकता को बढ़ा रही है। टिकट की लड़ाई पर उन्होंने कहा कि मंजे हुए खिलाडिय़ों को टिकट मिले जो जीतने का दम रखते हों। यदि कांग्रेस पूरे प्रदेश में एकजुट हो जाए तो मोदी और शाह को हिमाचल आने नहीं दिया जाएगा और उन्हें परवाणु, नंगल और स्वारघाट से पहले ही रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जय श्रीराम का नारा लगाती है तो हम भी जय श्रीराम का नारा लगा सकते हैं। हम भी ङ्क्षहदू हैं और सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलना हमारा ध्येय है।

यही सवाल अपने पिता से पूछें विक्रमादित्य : महेश्वर
वहीं प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से किए गए सियासी हमले पर पलटवार करते हुए महेश्वर सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह अपने पिता से पूछें कि वे सराहन में मंदिर में जाकर क्यों पूजा पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने देवी- देवताओं के मंदिरों में सभी नतमस्तक होते हैं और पूजा करते हैं, इसमें कोई बुराई नहीं है। यदि कांग्रेस के लोगों को मंदिरों में जाना ठीक नहीं लगता है तो न जाएं, इसमें भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है।