2 राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प, 2 घायल

Sunday, Jun 30, 2019 - 04:58 PM (IST)

नादौन: थाना क्षेत्र नादौन के तहत एक पंचायत में आंगनबाड़ी की नियुक्ति को लेकर 2 राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प में एक पार्टी कार्यकर्ता के सिर पर तेज हथियार से वार करके लहूलुहान कर दिया। दूसरी पार्टी का कार्यकर्ता भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे एक व्यक्ति ने घर में बुलाकर उसकी पहले से हथियारों से लैस होकर बैठे कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकियां दीं।

खूनी संघर्ष में बदल गई बहसबाजी

दूसरी ओर संजीव कुमार ने शिकायत दी कि सतपाल ने उसका रास्ता रोककर पिटाई की व गालियां दीं। बताया जा रहा है कि उक्त झगड़ा आंगनबाड़ी की नियुक्ति को लेकर हुआ। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता को श्रेय देने की होड़ में थे कि आपसी बहसबाजी खूनी संघर्ष में बदल गई। क्षेत्र में उक्त घटना से तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घायलों का मैडीकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

Vijay