महिला सहकर्मी ने साथी पुलिस कर्मचारी पर लगाया अश्लील हरकतें करने का आरोप, थाने में केस दर्ज

Wednesday, Feb 12, 2020 - 04:00 PM (IST)

ऊना(अमित शर्मा): ऊना में एक पुलिस कर्मी की गंदी हरकतों का पर्दाफाश हुआ है। एक महिला पुलिस कर्मी ने महिला पुलिस थाना ऊना में अपने ही साथी पुलिस कर्मी पर अश्लील हरकतें करने के आरोप जड़े है। हरकतें भी ऐसी जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे। महिला पुलिस कर्मी की शिकायत के अनुसार पुलिस कर्मी ने पीड़िता के अंडर गारमेंट्स पर अश्लील चित्रकारी करने के साथ साथ अश्लील शब्द लिख दिए। इस मामले के बाद पीड़िता ने साथी पुलिस कर्मी को समझाया लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। पुलिस कर्मी की गंदी हरकतों से परेशान महिला पुलिस कर्मी ने इस पूरे मामले की महिला थाना में शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 



जिला ऊना में एक महिला पुलिस कर्मी ने अपने साथी पुलिस कर्मी पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कई बार समझाने के बाद भी पिछले तीन माह से पुलिस कर्मी अश्लील हरकतें करने नहीं हट रहा है। महिला पुलिस कर्मी ने साथी पुलिस कर्मी की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी जो कि खुद पुलिस कर्मी है से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस कर्मी हरकतों से बाज नहीं आया। ऐसे में महिला पुलिस कर्मी ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में दी है। पुलिस को शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि जिस स्थान वो तैनात है वहीं उसके सरकारी आवास के साथ उसके साथी पुलिस कर्मी का भी आवास है।


पीड़िता ने शिकायत में बताया कि तीन माह पहले उसने अपने अंडरगारमेंट्स सुखाने के लिए बाहर डाले थे, तो साथी पुलिस कर्मी ने अंडरगारमेंट्स पर चित्रकारी की और अश्लील शब्द लिखे। इसके साथ ही आरोपी पुलिस कर्मी मोबाइल पर भी अश्लील बाते लिखता था। महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि पुलिस कर्मी की पत्नी भी उसी स्थान पर बतौर महिला पुलिस कर्मचारी है। महिला पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत पत्नी ने भी कई बार की, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना ऊना में मामले की शिकायत की। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। 

Author

rajesh kumar