पुलिसवाले पर लगा लड़की से मारपीट का आरोप, हंगामा बढ़ा तो जान बचाकर भागा

Monday, Apr 09, 2018 - 05:03 PM (IST)

शिमला: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग एक पुलिस वाले के साथ हाथापाई कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो शिमला के ढली का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस वाले पर लड़की से मारपीट का आरोप लगा है। दरअसल रविवार रात ढली में एक कार्यक्रम के दौरान पुलिसवाले ने किन्नौर की एक लड़की से मारपीट की।


जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोग वीडियो में किन्नौर की लड़की को क्यों मारने का जिक्र कर रहे हैं। लोगों की भारी भीड़ के साथ-साथ कुछ पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। खास बात यह है कि जब मामला बढ़ गया तो पुलिस वाला लोगों की नजरों से भागता नजर आया। फिलहाल इस वीडियो पर अभी पुलिस कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। 

Ekta