गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, ऐसे गिरफ्तार किया नशा तस्कर

Sunday, Oct 29, 2017 - 11:31 PM (IST)

घुमारवीं: पुलिस थाना भराड़ी के तहत पडऩे वाले कस्बा परनाल में पुलिस दल ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भराड़ी पुलिस के सब इंस्पैक्टर राकेश व ए.एस.आई. अशोक कुमार इस क्षेत्र में देर शाम को गश्त पर थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महेंद्र सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी खनसरा डाकघर लद्दा स्मैक आदि भेजने का धंधा करता है। पुलिस जब उक्त आरोपी को दबोचने गई तो उसने पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.67 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जानकारी के अनुसार मामले का आरोपी ट्रैक्टर चलाने का काम करता है।

मजदूरों तथा नौजवानों को बेचता था स्मैक 
जानकारी मिली है कि यह व्यक्ति मजदूरों तथा क्षेत्र के नौजवानों को स्मैक बेचता था और उनसे मोटी रकम हासिल करता था। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर भराड़ी पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया था। इस संदर्भ में डी.एस.पी. घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी को एन.डी.पी.एस. की धारा 21 के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से रिमांड लेने के उपरांत आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी जानने का प्रयास करेगी कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लाता था।