ऊना में इस दिन से होगी पुलिस भर्ती, खबर में जाने सबकुछ

Monday, Dec 20, 2021 - 04:31 PM (IST)

ऊना : हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2021 हेतु जिला ऊना की पुलिस भर्ती 5 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022 तक पुलिस लाईन ऊना (झलेड़ा) के मैदान में होगी। जिसके लिए सभी योग्य अभ्यार्थियों को उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्रांउड टैस्ट) की तिथी एसएमएस द्वारा ऑनलाईन फॉर्म भरते समय दर्ज किये गये मोबाईल नम्बर पर भेज दी गई है। सभी योग्य अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड recruitment.hppolice.gov.in पर अपना रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर एवं पासवर्ड भर कर डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यार्थी अपनी पुलिस ग्राउंड टेस्ट की तिथी को सुबह सात बजे पुलिस लाईन ऊना के ग्राउंड में अपने एडमिट कार्ड एवं संबधित दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करेंगे। यदि किसी भी अभ्यार्थी को पुलिस भर्ती के बारे में कोई भी जानकारी हासिल करनी है तो वह 8894803383, 9816271442, 9816307295 दूरभाष नम्बरों पर सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे की बीच मे जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Content Writer

prashant sharma