बिलासपुर में शुरू हुई पुलिस भर्ती, युवतियों ने भी दिखाया दम (Video)

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 03:51 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में शुक्रवार से पुलिस भर्ती शुरू हुई है। पुलिस भर्ती में सैकड़ों युवतियों ने अपना दमखम दिखाया। भर्ती को लेकर युवाओं में खासा जोश देखा गया। बिलासपुर के लूहनू मैदान में आज पुलिस भर्ती शुरू हुई, जिसमें जिला भर से सैकड़ों की संख्या में युवतियों ने भाग लिया और पुलिस भर्ती के लिए पहुंची। पुलिस भर्ती को लेकर जहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे, वहीं ड्रोन से भी नजर रखी जा रही थी। पुलिस भर्ती की पूरी प्रक्रिया कैमरों की नजर में की जा रही है और जिला बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक एसआर राणा भी मौके पर मौजूद थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे प्रतिभागियों का फिजिकल मापदंड किए जा रहे थे और पूरी प्रक्रिया बहुत ही सुचारू ढंग से की जा रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News