पुलिस ने घर में दी दबिश, नशे की खेप सहित धरा तस्कर

Thursday, Aug 16, 2018 - 07:31 PM (IST)

चम्बा: जिला पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश, जहां उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को यह मामला दर्ज करने में उस समय सफलता हासिल हुई जब सदर पुलिस थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गौरी पुत्र धर्मू निवासी गांव डुगली डाकघर साहो तहसील चम्बा के घर पर छापामारी की तो पुलिस को घर के भीतर रखी 372 ग्राम चरस बरामद हुई।

3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एस.पी. चम्बा ने बताया कि आरोपी से इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

Vijay