पुलिस ने गुप्त सूचना पर माॅल में दी दबिश, स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार

Friday, Dec 08, 2023 - 09:50 PM (IST)

भोरंज (रवि): भोरंज पुलिस थाना के तहत लदरौर में पुलिस ने तीन प्रवासी व्यक्तियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। भोरंज पुलिस को कस्बे पट्टा में गश्त के दौरान सूचना मिली कि कस्बे लदरौर में एक मॉल में काम करने वाले प्रवासी व्यक्तियों द्वारा युवाओं को नशे की सप्लाई की जा रही है। भोरंज पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए उक्त मॉल में दबिश देकर तीन व्यक्तियों अभिषेक गुप्ता, तालिबअली और विकास सक्सेना की तलाशी ली तो इनके कब्जे से 51 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

भोरंज थाना प्रभारी मस्त राम नायक बताया कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य से संबंध रखने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने क्षेत्र की जनता से नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के बारे में सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay