शिमला के निजी होटल में पुलिस की छापेमारी, 8 लाख कैश के साथ पकड़े 16 जुआरी
punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 03:47 PM (IST)

शिमला (जस्टा): राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ढली में एक निजी होटल से 16 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनसे 8 लाख 32 हज़ार रुपए कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना से पता चला कि ढली के एक निजी होटल में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी हरकत में आई और उनकी एक टीम मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस ने यह रेड सोमवार देर रात को दी। पुलिस ने सभी जुआरियों को रात के समय ही पुलिस थाना ढली पहुंचाया। जहां पर उनकी पूछताछ की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है। वहीं कैश को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की जुआरियों से पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। ऐसे में होटल के कर्मचारी और मालिक भी सवालों के घेरे में है। पुलिस की उक्त मामले को लेकर गेमलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि कब से लेकर इस होटल में जुआ चलता था। पुलिस जल्द ही इसका भी पता लगाएगी।