पुलिस ने कमरे में दी दबिश, चरस के साथ 3 युवक गिरफ्तार

Saturday, Sep 15, 2018 - 08:57 PM (IST)

सोलन: नशे के तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान को जारी रखते हुए सोलन पुलिस ने 3 लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। शहर के कथेड़ क्षेत्र से पुलिस ने एक कमरे में छापा मारकर 3 लोगों को 295 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ए.एस.पी. शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखा हुआ है। इसी के तहत पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कथेड़ में कुछ लोग चरस लेकर मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। यहां पर पुलिस ने 295 ग्राम चरस के साथ सुरेश, प्रीतम व अशोक को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी सिरमौर व एक सोलन जिला के कसौली का है। इनसे पूछताछ की जा रही है। यह चरस कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे।

Vijay