पुलिस ने घर पर मारा छापा, क्रिस्टल स्टोन और नागछतरी की बड़ी खेप पकड़ी

Friday, Feb 14, 2020 - 09:35 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर में छापामारी कर क्रिस्टल स्टोन और नागछतरी जड़ी-बूटी की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान 114.5 किलोग्राम क्रिस्टल स्टोन और 6.5 किलोग्राम नागछतरी की बरामदगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 32 व 33 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर दारन रैला इलाके में छापामारी के दौरन तीर्थ राम के घर से उक्त क्रिस्टल स्टोन और नागछतरी की खेप की बरामदगी हुई। तीर्थ राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि क्रिस्टल स्टोन और नागछतरी की खेप को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Vijay