बिलासपुर जिला के 3 पुलिस जवानों को मिला सम्मान

Tuesday, Dec 03, 2019 - 11:54 AM (IST)

बिलासपुर (ब्यूरो): जिला बिलासपुर में थाना भराड़ी में तैनात ए.एस.आई. जगदीश कुमार, थाना बरमाणा के प्रभारी इंस्पैक्टर विरोचन व पी.ओ. सैल बिलासपुर के एच.सी. दौलत राम को पुलिस महानिदेशक डी.जी.पी. सीता राम मरड़ी द्वारा डी.जी.पी. डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए बिलासपुर पुलिस में तैनात इन तीनों को डिस्क अवार्ड के लिए चुना गया था। पुलिस विभाग प्रदेश में घटित अपराधों में संलिप्त उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के प्रति गंभीर है। अपराधियों को गिरफ्तार करने पर डी.जी.पी. डिस्क के साथ पुरस्कृत किया जाता है।

 

kirti