पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ दि पाइन्स के नाम रही तीसरी संध्या

Friday, Jun 24, 2022 - 04:50 PM (IST)

बनीखेत (दर्शन): जिला स्तरीय आषाढ नाग देवता मेला बनीखेत में लोगों ने खूब खरीददारी की। तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या एन.एच.पी.सी. के जी.एम. समूह महा प्रबंधक संदीप कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर एस. डी.एम. डल्हौजी जगन ठाकुर द्वारा उन्हें शॉल व टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर समानित किया।

सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ दि पाइन्स के कलाकारों ने खूब समा बांधा। इस मौके पर उन्होंने बहुत से देश भक्ति व नए पुराने गाने भी गाए। इससे मेले में दूर दराज क्षेत्र के आए लोगों ने भरपूर आनंद लिया।

 

Content Writer

Kaku Chauhan